थॉमस अल्वा एडीसन॥ Thomas Alva Edison

Thomas Alva Edison, anamol vichar
Thomas Alva Edison


थॉमस अल्वा एडीसन एक महान वैज्ञानिक थे। जिन्होंने अनेक आविष्कार किये. जिनमे से “light” की इन्वेंशन सबसे प्रसिद्द है. आइये आज हम उनके प्रेरक विचारों को जानें।

1. हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है. सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना।
Thomas Alva Edison
Thomas Alva Edison


2. मैं असफल नहीं हुआ हूँ. मैंने बस 1000 ऐसे तरीके खोज लिए हैं जो काम नहीं करते हैं।

3. ज्यादातर लोग अवसर गँवा देते हैं क्योंकि ये चौग़ा पहने हुए होता है और काम जैसा दिखता है।

4. जीवन में असफल हुए कई लोग वे होते हैं जिन्हें इस बात का आभास नहीं होता कि जब उन्होंने हार मान ली तो वे सफलता के कितने करीब थे।

5. प्रतिभा एक प्रतिशत प्रेरणा और निन्यानबे प्रतिशत पसीना है। 

6. व्यस्त होने का मतलब हमेशा हकीकत में काम होना नहीं है। 

7. यदि हम हर वो चीज कर दें जिसके हम सक्षम हैं, तो सचमुच हम खुद को चकित कर देंगे। 

8. आविष्कार करने के लिए, आपको एक अच्छी कल्पना और कबाड़ के ढेर की जरूरत होती है। 

9. अहिंसा उच्चतम नैतिकता तक ले जाती है, जो कि क्रमिक विकास का लक्ष्य है. जब तक हम अन्य सभी जीवित प्राणियों को नुक्सान पहुंचाना नहीं छोड़ते,तब तक हम जंगली हैं। 
Thomas Alva Edison
Thomas Alva Edison


10. कुछ भी उपयुक्त हासिल करने के लिए तीन महत्त्वपूर्ण चीजें हैं : कड़ी मेहनत, दृढ़ता, और कॉमन – सेन्स। 

11. कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। 
  
12. बस इसलिए कि कोई चीज वो नहीं करती जिस चीज के लिए आपने उसे बनाया था, उसका ये मतलब नहीं की वो बेकार है। 

13. मैंने अपने जीवन में एक भी दिन काम नहीं किया. ये सब मनोरंजन था। 

14. व्याकुलता असंतोष है और असंतोष प्रगति की पहली आवश्यकता है. आप मुझे कोई पूर्ण रूप से संतुष्ट व्यक्ति दिखाइए और मैं आपको एक असफल व्यक्ति दिखा दूंगा। 
  
15. असंतोष प्रगति की पहली आवश्यकता है। 

16. आपकी कीमत इसमें है कि आप क्या हैं, इसमें नहीं कि आपके पास क्या है। 
  
17.  कोई भी चीज जो बिके ना, मैं उसका आविष्कार नहीं करना चाहूँगा. उसका बिकना उपयोगिता का प्रमाण है, और उपयोगिता सफलता है। 

18. मैंने कुछ भी दुर्घटनावश नहीं किया, ना ही मेरे कोई आविष्कार दुर्घटना की वजह से हुए ; वे काम द्वारा आये।

19. प्रौढ़ता अक्सर युवावस्था से अधिक बेतुकी होती है और कई बार युवाओं पर अन्न्यापूर्ण भी। 

20.  साहसी बनो. मैंने व्यापार में मंदी के कई दौर देखे हैं. हमेशा अमेरिका इनसे और अधिक शक्तिशाली और समृद्ध होकर निकला है. अपने पूर्वजों की तरह बहादुर बनो. विश्वास रखो ! आगे बढ़ो !

21. मुझे इस तथ्य पर गर्व है कि मैंने कभी भी हत्या करने के लिए हथियारों का आविष्कार नहीं किया। 
  
22. शरीर का मुख्य कार्य मस्तिष्क को इधर -उधर ले जाना है।

23. सबसे अच्छी सोच एकांत में की गयी होती है. सबसे बेकार सोच उथल-पुथल के माहौल में। 

24. जो मनुष्य का दिमाग बना सकता है, उसे मनुष्य का चरित्र नियंत्रित कर सकता है। 
  
25. किसी विचार का मूल्य उसके उपयोग में निहित है। 

26. इसे करने का एक बेहतर तरीक है —उसे खोजो।

27. आप जो हैं वो आपके काम में दिखेगा। 

28. महान विचार मांसपेशियों में उत्पन्न होते हैं। 

 29. मैं वहां से शुरू करता हूँ जहाँ से आखिरी व्यक्ति ने छोड़ा था।
  
30. मैं जानता हूँ ये दुनिया अनंत बुद्धि द्वारा शाशित होती है. हमारे आस -पास जो कुछ भी है —जिस किसी चीज का भी अस्तित्व है —साबित करता है कि उसके पीछे असंख्य नियम हैं. इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता. ये अपनी सटीकता में गणितीय है। 

31. हम किसी चीज के 1 परसेंट के 10 लाखवें हिस्से के बारे में भी नहीं जानते हैं। 

32. एक शानदार आईडिया चाहते हो तो ढेर सारे आइडियाज सोचो।

33. जब मैं पूरी तरह से तय कर लेता हूँ कि कोई परिणाम प्राप्त करने योग्य है तो मैं आगे बढ़ता हूँ और परीक्षण पर परीक्षण करते चला जाता हूँ जब तक कि वो आ ना जाये।
  
34. जितनी काबिलियत है उससे कहीं अधिक अवसर हैं। 

35.  मैं अपनी सबसे बड़ी ख़ुशी और अपना इनाम उस काम में पा लेता हूँ जो उससे पहले आता है जिसे दुनिया सफलता कहती है। 
  
36.  लगभग हर व्यक्ति जो किसी आईडिया को विकसित करता है, उसपर तब तक काम करता है जब तक वो असंभव न लगने लगे, और तब वो निराश हो जाता है. ये वो जगह नहीं जहाँ निराश हुआ जाए। 

37. पांच प्रतिशत लोग सोचते हैं, दस प्रतिशत लोग सोचते हैं कि वे सोचते हैं ; और बाकी बचे पचासी प्रतिशत लोग सोचने से ज्यादा मरना पसंद करते हैं। 

38. जब आपने सभी संभावनाओं को समाप्त कर दिया है, तब याद रखिये – आपने नहीं किया है। 

39. कार्यान्वयन बिना विजन भ्रम है। 
Thomas Alva Edison
Thomas Alva Edison

 थॉमस अल्वा एडीसन के प्रेरक कथनों का संग्रह विचार - 

40. हमेशा एक बेहतर तरीका होता है। 

41. हर चीज के लिए समय है।

42. ये समस्या, एक बार समाधान मिलने के बाद सरल हो जाएगी।

43. मैं ये पता कर लेता हूँ कि दुनिया को क्या चाहिए. फिर मैं आगे बढ़ता हूँ और उसका आविष्कार करने का प्रयास करता हूँ।

44. सभी बाइबिल मनुष्य द्वारा बनायीं गयी हैं।

45. प्रकृति वास्तव में अद्भुत है. केवल इंसान वास्तव में बेईमान है।