ऑक्सीजन या डाईऑक्सीजन
परमाणु संख्या - 8
परमाणु द्रव्यमान  16
ऑक्सीजन आवर्त सारणी के वर्क 16 का पहला तत्व है। ऑक्सीजन  की खोज का श्रेय तीन वैज्ञानिकों को जाता है जिसमें सबसे पहले Priestly ने 1774 में एक शक्तिशाली लेंस की सहायता से सूर्य की किरणों को पारा के लाल ऑक्साइड पर केंद्रित करके इसे प्राप्त किया था। 1774 में ही Scheele ने स्वतंत्र रूप से ऑक्सीजन प्राप्त किया, लेकिन Lavoisier ने प्राप्त गैस का नाम ऑक्सीजन रखा। अतः Priestly, Sheele और Lavoisier इन तीनों वैज्ञानिकों को ऑक्सीजन का आविष्कारक माना जाता है।
ऑक्सीजन कि उपस्थिति
पृथ्वी की सतह पर ऑक्सीजन सर्वाधिक मात्रा में भार के विचार से लगभग 49.2% पाया जाता है। आयतन के विचार से यह वायुमंडल में 21% विद्यमान रहता है। यह द्विपरमाणुक अनु के रूप में रहता है इसलिए इसे डाईऑक्सीजन भी कहा जाता है। ऑक्सीजन वायुमंडल का एक प्रमुख अवयव है जिसमें यह मुक्त अवस्था में पाया जाता है। संयुक्त अवस्था में यह जल (H2O), सिलिका(SiO2), लाइमस्टोन (CaCO3), हेमाटाइट (Fe2O3) आदि में पाया जाता है। भार के विचार से जल में यह 89% एवं मानव शरीर में यह 60% के लगभग उपस्थित रहता है।
वायुमंडल में ऑक्सीजन के उत्पत्ति हरे पेड़ पौधों में होने वाले प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा होती हैं।
प्रयोगशाला में ऑक्सीजन गैस बनाने के लिए पोटैशियम क्लोरेट एवं मैंगनीज डाइऑक्साइड के मिश्रण को (5:1) को एक कडे काच की परखनली में रखकर गर्म किया जाता है। गर्म करने पर अभिक्रिया के फलस्वरूप ऑक्सीजन गैस उत्पन्न होती हैं। जिसे जल के अधः विस्थापन द्वारा गैसघट में जमा कर लिया जाता है। MnO2 उत्प्रेरक का कार्य करता है जिससे KClO3 का विघटन होने लगता है।
2. ऑक्सिहाइड्रोजन ज्वाला तथा ऑक्सी एसिटिलीन ज्वाला उत्पन्न करने में,
3. इस्पात के उत्पादन में,
4. रोगियों तथा ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने वालों कि स्वास्थ्य क्रिया में सहायता पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर में 5. दहन की क्रियाओं में,
6. तेल से वार्निश बनाने में।
वायुमंडल में ऑक्सीजन के उत्पत्ति हरे पेड़ पौधों में होने वाले प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा होती हैं।
प्रयोगशाला में ऑक्सीजन गैस तैयार करना
|  | 
| oxygen | 
ऑक्सीजन का भौतिक गुण
ऑक्सीजन एक रंगहीन, गंंधहीन एवँ स्वादहीन गैस है। यह जीवों के स्वसन का पोषक हैं। अतः यह पृथ्वी की सतह पर जीवन के लिए अनिवार्य हैं। द्रव ऑक्सीजन हल्के नीले रंग का होता है। आण्विक ऑक्सीजन अनुचुंबकीय होता है। गोल्ड, प्लैटिनम, पैलेडियम आदि धातुए उच्च ताप पर ऑक्सीजन का अवशोषण करती हैं। द्रवित सिल्वर धातु अपने द्रव्यमान के लगभग 10 गुने ऑक्सीजन को अवशोषित करते हैं। परंतु ठंडा करने पर यह शीघ्र ही ऑक्सीजन मुक्त कर देती हैं। यह घटना सिल्वर का स्पिटिंग कहलाती हैं।|  | 
| oxygen | 
ऑक्सीजन के उपयोग
1. जीवो के श्वसन में,2. ऑक्सिहाइड्रोजन ज्वाला तथा ऑक्सी एसिटिलीन ज्वाला उत्पन्न करने में,
3. इस्पात के उत्पादन में,
4. रोगियों तथा ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने वालों कि स्वास्थ्य क्रिया में सहायता पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर में 5. दहन की क्रियाओं में,
6. तेल से वार्निश बनाने में।
 

0 Comments